अज्ञेय

अज्ञेय का मतलब – रहस्य नहीं

अज्ञेय का मतलब – अदभुत नहीं

अज्ञेय का मतलब – असाधारण नहीं

अज्ञेय यानी कोई दिव्य-भव्य नहीं

अज्ञेय यानी वह जिसे

मनुष्य का ज्ञान-यन्त्र

यानी

‘मन-बुद्धि-स्मृति-तर्क- विज्ञानं’

जानने में असमर्थ है

अज्ञेय यानी सकल-अस्तित्व

जिसे अस्तित्व ही जान सकता है,

ज्ञान-यन्त्र से जाना ज्ञान

जो ‘ना-अस्तित्व’ है

अस्तित्व को छू नहीं पाता

.................................................... अरुण


Comments

Udan Tashtari said…
बहुत उम्दा!

Popular posts from this blog

तीन पोस्टस्

पाँच विचार

लहरें समन्दर की, लहरें मन की