भूलने की कोशिश करूँगा अगर ......


तुझे भूलने की मै कोशिश करूँगा
अगर सामने तुम कभी फिर न आओ
तेरे बने हैं जो मुझसे बिछुड़कर
उन्हें भी मेरे सामने से हटाओ

झूठी शिकायत करो न किसी से  
के मुझको थी तुझको मोहब्बत नही थी
खुदा के लिए, ऐसी बातें बनाकर
अपने गुनाहों को यूँ ना दबाओ

अपना बनाने ही तुझसे मिला था
तेरे साथ ही फैसला जो किया था
ये  बात खुदगर्ज इरादों की खातिर
दुनिया की नज़रों से यूँ ना छुपाओ
-अरुण
  

Comments

Popular posts from this blog

तीन पोस्टस्

पाँच विचार

लहरें समन्दर की, लहरें मन की