Posts

पाँच विचार

Image
इच्छा का संचार विचार की शक्ल लेता है और इच्छा आभासित होती है विचारक के रूप में.. मन है..इच्छा का संचार -अरुण लोग अच्छे हो न पाए पर दिख रहे अच्छे ‘अच्छाईयत’ का आजकल जो बाज़ार गरम है -अरुण जो हमने रची चीज़ें.. हमें ही ख़रीद लेती हैं और फिर, नया कुछ भी हमें रचने नही देती -अरुण दूसरों से पाए हुए चिराग़….अंधेरा हटाते नही, गहराते हैं -अरुण बदन-ओ-मन से उसे क्यों जुड़ाव हो हैं दोनों किराये पे मिले…… रहन वास्ते -अरुण

तीन पोस्टस्

प्रकाश’ का तात्पर्य **************** प्रकाश के प्रभाव को उजाला कहिए और प्रकाश के अभाव को अंधेरा अस्तित्व, जब समझ (प्रकाश) में आए, ज्ञान (उजाला) कहिए और जब वह समझ के दूर (अभाव) हो कहिए उसे अज्ञान (अंधेरा) -अरुण ‘अपना’ ही खो जाए तो ******************** अपना कुछ खो जाए तो दुख ही दुख यह ‘अपना’ ही खो जाए तो ख़ुशी ही ख़ुशी…टिकाऊ ख़ुशी -अरुण कैसे नादान हैं हम? ************* अजिंदे भूत ने क़ब्ज़ा कर रखा है इस जिंदगी पर और छोड रखा है दो साँसों और दिल की धड़कनों का सहारा जीने के लिए एक हम हैं ऐसे मूरख कि भूत में समायी हुई ग़ैरमौजूदगी से ही पूछ रहें हैं अपनी मौजूदगी के बारे में उठ्ठे सवाल -अरुण

नज़र से नज़रिये से नही

नज़र से नज़रिये से नही ******************** रास्ते पर रखकर अपनी चौकस नज़र चालक सुरक्षित गाड़ी चलाता है फिर, जिंदगी की गाड़ी क्यों हम, अपनी चौकस नज़र से नही, अपने नज़रिये से चलाते हैं ? -अरुण

दो रचनाएँ आज के दिन

दर्शक और दुनिया *************** दर्पण हो पर उसमें प्रतिबंब न दिखे तो फिर वह दर्पण नही है दुनिया हो मगर उसे देखनेवाला न हो तो फिर वह दुनिया नही है हरेक दर्शक अपनी दुनिया अपने साथ लेकर आता है और अपने ही साथ लेकर जाता है -अरुण एक शेर ******* तमाशा ही तमाशा है न कोई भी तमाशाई नज़र भी है नज़ारा…है सृजन इस सृष्टि का -अरुण

समय-स्थान-हक़ीक़त

समय-स्थान-हक़ीक़त ******************* गाड़ी चल रही आगे.......कि रस्ता जा रहा पीछे? खड़ी पूरी हक़ीक़त ....समय एवं स्थान के चलते चलना और ठहरना धारणा है.. ...है ख़याली सोच जगत का खेल क्या जानों दिमाग़ी खेल के चलते? -अरुण
मनुष्य-चेतना की कहानी ******************* हर क्षण हर पल आदमी गहरी नींद में विश्राम करता,स्वप्न के आकाश में फड़फड़ाता और विचारों के बहाव में बहता हुआ ज़िंदगी जीता रहता है। अपनी परिपूर्ण मानसिक अवस्था का परिपूर्ण स्मरण रखनेवालों को ही इस सच्चाई का एहसास होता रहा होगा। आंशिक स्मरण रखनेवाले हम जैसे लोग किसी एक ही अवस्था (जाग, स्वप्न या नींद)- से ही जुड़ा महसूस करते हैं। सागर कहाँ है? सागर एक ही वक्त, एक ही पल लहरों में है, लहरों को उभारती गहराईंयों में है और तल पर शांत लेटी तरंगों में भी है। मनुष्य की चेतना की कहानी इससे भिन्न नही है। -अरुण

नयी पोस्ट

क्या कोई आसमान को देखने की सोचेगा खुद की ऊँचाई चौड़ाई गहराई.. खो देने के बाद? -अरुण अक्रीय ही देख पाए सक्रीयता.. शून्य ही समझ पाए शब्द और पैमाने...इसीलिए शून्य में जो ठहरे वही हो पाए...सयाने -अरुण तमन्ना है ताक़त....ज़िंदगी में जान फूँक देती है मगर उसमें जो अटके उसे वह तबाह कर देती है -अरुण तूफ़ानों से परेशान  ज़िंदगी चाहकर भी क्या चाहे..राहत चाहे.. सुकून न मिल पाया कभी चाहने से..सो बस राहत चाहे -अरुण एक रूपक ********* मानो मशीन चलती है आवाज उठाती जाती रूह का मान उस आवाज को ग़लती से मिले बस यही सोच घुसी जबसे.....इंसानी क़ौम क़ुदरती देह में......बेकुदरत मन हक़ से जिए -अरुण

कुछ शेर

कुछ शेर ****** बिना किसी टकराहट के भीड़ से गुज़र जाना या बिना किसी तकरार के भीड़ में घुलमिल जाना -अरुण धुएँ से खेलनेवाले आग की भी ख़बर रखते हैं ज़िंदगी ही हो आग जैसी जिनकी.. धुएँ का हिसाब नही रखते -अरुण हर पल का अलग चेहरा उसको ही नजर आए  जिसमें न बना करती........बेजान समय-रेखा -अरुण

माया को काया कहे

माया को काया कहे **************** “जो जैसा है वैसा ही” दिख जाए तो वह है वास्तव अगर वैसा न दिखकर कुछ गलत या मिथ्या दिखे तो वह है माया अगर वह सबों को ही गलत दिखे तो उस देखी गई सार्वजनिक माया को “सार्वजनिक वास्तव” कहने का चलन है सकल दुनियादारी भौतिक तथ्यों का संज्ञान लेते हुए भी इस “सार्वजनिक वास्तव” या अतथ्य को आधाररूप बनाती है अपने निजी और सार्वजनिक कार्यकलापों को निभाते वक्त एक उदाहरण- सबकी अस्मिता या अहंकार को जो एक माया है “सार्वजनिक वास्तव” के रूप में सहज स्वीकार कर लिया गया है। -अरुण

खुद के जानने का तरीक़ा भिन्न

ख़ुद को जानने का तरीक़ा भिन्न ************************ "दुनिया को समझने के सारे साधन उपलब्ध हैं.. मगर ये साधन ख़ुद को समझने के काम नही आते" यह बात समझतक पहुँचती या न पहुँचती कि उससे पहले ही आदमी सभी उपलब्ध साधनों के चक्कर में फँसकर निराश हो चुका होता है.. या इन साधनों में से किसी में उलझ चुका होता है -अरुण

ख़ुद को जानने का तरीक़ा भिन्न

" दुनिया को समझने के सारे साधन उपलब्ध हैं .. मगर ये साधन   ख़ुद को समझने के काम नही आते " यह बात   समझतक पहुँचती या न पहुँचती कि   उससे पहले ही आदमी सभी उपलब्ध साधनों के चक्कर में फँसकर   निराश हो चुका होता है ..  या इन साधनों में से किसी में उलझ चुका होता है - अरुण

मन में ही ऐसा हो सके

"चीज़ में उतर आए चीज़ को पहचाननेवाला। पहचाननेवाले में उतर आती है चीज़ें पहचानी गई" ऐसा चमत्कार जिस जगह घटता है वह जगह मन को छोड़कर दूसरी कोई नही। -अरुण

जिंदगी -वेदांत और विज्ञान दोनों का विषय

केवल हाड़ माँस मज्जा ख़ून .. इनको समझ लेने से जिंदगी समझ नही आती और अगर हाड़ माँस मज्जा ख़ून को अलग कर दो तो जिंदगी बच नही पाती। इसीलिए चेतना या जिंदगी केवल वेदांतिक नही रहा... विज्ञान का भी विषय बन गया है। -अरुण
जिसे अपने और ब्रह्मांड के बीच किसी भी विभाजक के न होने का गहन बोध होता रहे उसे स्वयं के बारे में या विश्वत्व के बारे में या दोनों के बीच के अभिन्नत्व के बारे में

सितंबर २०१७ कीरचनाएँ

मन ठहरा.. मन बहता ***************** बहती धारा में नदी का पानी... हर क्षण है नया किनारे खड़े पेड़ों की छाया ने कुछ हिस्सा नदी का ढक दिया ढका हिस्सा रुका...थमासा लगता है छाया के बाहर.....पानी बहतासा दिखता है इसीतरह वर्तमान पर छाया भूत की पड़ते ही चेतना बंटी दो हिस्सों में एक हिस्सा...मन ठहरा हुआ.. तो दूसरा....मन बहता हुआ – अरुण कहा न जाए.. बिन कहे रहा न जाए ******************************** जो कहा ही नही जा सकता....उस सत्य को लोग कहे बिना न रह सके... न ही जानने का कुतुहल थमा.... न ही कहने की विवशता सत्यकथन का सिलसिला बना रहा युगों युगों से...युगों युगों तक चूंकि, ब्रह्मांड देखे सारे ब्रह्मांड में जिस दृष्य को.. जिस सत्य को.. आदमी के पिंड उसे कैसे देख पाएँ.. कैसे कह पाएँ....दूसरे पिंडों से...? स्वयं कृष्ण बुद्ध जैसों ने... प्रबुद्ध ब्रहमांडो ने कहने की पुरज़ोर कोशिश की.... पर समझ पाए शायद कुछ ही क्योंकि जागा होगा शायद... उन कुछ के ही ध्यान में स्वयं ब्रह्मांड -अरुण देखना.. समझना ************** देखने का.. समझने का अलग अलग है अंदाज घाट पर बैठकर जलप्र...

अगस्त २०१७ की रचनाएँ

दिमाग है सामाजिक कृति ********************* हर एक की शक्ल अलग है... और उसका नाम धाम परिवार भी अलग होने से वह सोचता है कि उसका एक अलग..स्वतंत्र वजूद है पर उसका यह देखना जानना और समझना बोधप्रद होगा कि ‘उसका दिमाग’... उसका दिमाग नही है वह तो है समाज की निर्मिति समाज द्वारा संस्कारित कृति जिसे इस जीवन-तथ्य का हरपल जीवंत एहसास है वह... सामाजिक बंधनों, परंपरा-रिवाजों और मान्यताओं के दबाव से निर्बोझ होकर एक खुली जिंदगी जी रहा होता है बिना उन दबाओं से लड़े...बिना उन्हे स्वीकारे -अरुण कोई दूसरा उपाय नही ******************* जहाँ संबंध हैं.. संबंधों में आपसी लेनदेन है... वहाँ संघर्षों का होना किसी न किसी रूप में, अवश्यंभावी है संघर्ष... मनचित की पूरी क्षमता को उभरने नही देते सो आदमी अस्वस्थ और अशांत है पर संघर्षों से बचने के लिए कोई सन्यास नही लेता और चाहकर भी कोई संबंधविरहित नही हो पाता बस, संघर्षों का अंतरबाह्य त्रयस्थ अवलोकन..स्पष्ट समझ ही अपनेआप में संघर्षों का थमना है.... कोई दूसरा उपाय नही -अरुण मन तो है तन का केवल प्रतिरूप ********************...

जुलाई २०१७ की रचनाएँ

मुक्तक ******* कहीं कोई मूल भूल हो गई है शायद अबतो जो भी हो रहा..गलत ही गलत अबतो ग़लतियाँ ही सही लगने लगी हैं ग़लतफ़हमी ही हमारी जिंदगी है शायद -अरुण मुक्तक ****** सारा आकाश सारी धरा ही सामने धरी है अपने आँगन के परे जा न सकी आँखें मेरी इशारे सृष्टि के हर आदमी की ओर करते ‘वे’ मगर अपने ही मतलबमें अटकती सोचें मेरी -अरुण मुक्तक ****** न साकार न निराकार से परिचय है अस्तित्व का अस्मिता को तो साकार ही साकार नज़र आता है अस्मिता ने जो पहन रखा है अहं का ठोस आकार अब दो शब्दों का अंतराल भी शब्द बन जाता है -अरुण मुक्तक ******* छत और चार दिवारी को भले ही  कोई एक पकड लेवे बीच की जगह ख़ाली.......... किसी एक की नही.. सबकी होवे चेतना-आकाश में उड़ते पंछियों को पकड़नेवाले कभी भी आकाश को नही पकड पाते क्योंकि वह सबका होवे -अरुण यादों का इकट्ठापन ***************** अपनी यादों का इकट्ठापन ही तो है.... हर एक का अपना मन इन्ही इकट्ठा यादों से खेलता रहता है.. हर एक का अपना मन इसतरह हर कोई अपने बीते का ही रूप है जिसपर वर्तमान की धूप होते हुए भी वह विगत के तमस विचरकर ...

जून २०१७ की रचनाएँ

मुक्तक ******** मँझधार में बहता जो... जीता है वही जो किनारे ढूँढता .. भयभीत है तृप्ति पाकर ठहर जाने की ललक कायरी मुर्दादिली की... रीत है -अरुण मुक्तक ****** जबतक उबाल न आया...पानी भाप न बन पाया बर्फ़ीला, शीतलतम कुनकुनापन..........सब बेकार आदमी कितना भी झुके या..........उठ जाए ऊपर भगवत्ता न जाग पाए अगर... उसका होना बेकार -अरुण न भला न बुरा ************ न कुछ बुरा है और न ही है कुछ भला क्योंकि एक ही वक्त एक ही साँस एक ही सर में एक ही रूपरंग लिए सबकुछ ढला.... साथ साथ परंतु बाहर... सामाजिकता की चौखटपर खडे पहरेदारों ने उसे अपने मापदंडों से बाँट दिया कुछ को ‘भला’ कहकर पुकारा तो कुछ पर ‘बुरे’ का लेबल चिपका दिया -अरुण कर्ता-धर्ता ******** घर की छत से होकर बह रही तेज हवा... सामने मैदान में खड़े पेड़ों को हिलाडुला रही है घर को लगे कि पेडों का हिलनाडुलना है उसीका कर्तब देह की छत... यानि सर.. जहाँसे होकर गुज़र रहा है विचारों का तूफ़ान और जिसके बलपर हो रहे सारे काम.... देह को लगे कि वही है इन कामों का कर्ता-धर्ता -अरुण तीनों अलग अलग ***************** त...

मई २०१७ की रचनाएँ

मई २०१७ की रचनाएँ ----------------------------- रुबाई ***** यह जीवन सूरज की उर्जा है...गलत नही यह जीवन धरती का है सार.. गलत नही चलती साँस, बहती हवा और सारा आकाश यही तो है जीवन, यही है संसार….गलत नही -अरुण जिंदगी ही जीती है उसमें ..... ************************* बंदा किये जाता है.. अपने को ‘करनेवाला’ समझ दरअसल खुद ही किया जाता है वह.....न पता उसको लगे उसे कि वह जीता जिंदगी को अपने ढंग से दरअसल, जिंदगी ही जीती है उसमें... न पता उसको -अरुण सामान ज़रूरी —————— जीने के लिए होता है............. सामान ज़रूरी सामान की हिफाजत का......... सामान ज़रूरी बदले है जरूरत.............यूँ अपना सिलसिला जीने से अब ज़्यादा............. सामान ज़रूरी -अरुण मान्यताएँ ————— जहाँ से शुरू करो वह शुरुवात नही होती जहांपर ख़त्म करो वह अंत नही होता आरंभ और अंत तो केवल हैं मान्यताएँ जो मान लिया जाए वह सच नही होता -अरुण शब्दों में स्थिरा दिया गया ********************* कालप्रवाह को ‘समय’ नामक खाँचे में जमा दिया गया बहते जलकणों को... ‘नदी’ नामक वस्तु बना दिया गया वैसे तो हर पदार्थ, वस्...

अप्रैल २०१७ की रचनाएँ

अप्रैल २०१७ की रचनाएँ ----------------------------- ‘पागलपन’  ********* हाँ, यह ऐसा पागलपन है जो हमेशा सवार है सरपर, पर, इस ‘पागलपन’ को  उभारती रहती जो बत्तियाँ...   वो तो जलबुझ रही हैं  सर के भीतर उन बत्तियों के जलतेबुझतेपन पर  ध्यान आ टिके तो ‘पागलपन’ हटे... ध्यान के अभाव में ही यह पागलपन घटे ऐसा यह ‘पागलपन’  इस दुनिया में  जीने के लिए ज़रूरी है और इस ‘पागलपन’ को ही, सयानपन समझ लेना आदमी की मजबूरी है -अरुण मुक्तक ****** आँखों में भरी हो पहले से जो सोच वह सोचै देख रही दुनिया सीधे उतरे जो आँखों में तस्वीर वह तस्वीर न देखी जाए है  -अरुण  बच निकलने के लिए ******************* आसमां में है चमकता सूरज  है धूप ही धूप चहुँओर  फिर भी  आदमी को तो मिल ही जाती हैं परछाईंयां  बच निकलने के लिए  बोध के सागर में ही डूबी हुई है सकल की अंतर-आत्मा   फिर भी मिल गया है आदमी को मनबुद्धि का सहारा.... बोध से  बच निकलने के लिए -अरुण कोई नह...